तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

काँटाबांजी, उड़ीसा

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में ‘नाजुक सा रिश्ता ननद भाभी का’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गयी। तत्पश्चात महिला मंडल की सदस्यों ने प्रेरणा गीत का संगान किया। इस कार्यक्रम में ६ ननद भाभी की जोड़ियों ने हिस्सा लिया। सभी ने ननद-भाभी के खट्टे-मीठे रिश्ते को बहुत सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया। महिला मंडल की अध्यक्षा आशा जैन एवं अन्य सदस्यों ने भी इस विषय पर अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम के बाद सभी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में लगभग ३० सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बबली जैन व आभार ज्ञापन चंचल जैन ने किया।