तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

बालोतरा

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा द्वारा शासनश्री साध्वी सत्यप्रभा जी के सानिध्य में स्वस्थ परिवार-स्वस्थ समाज के अंतर्गत नाजुक सा रिश्ता ननद-भाभी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नमस्कार महामंत्र के मंगलाचरण से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया। साध्वी ध्यानप्रभा जी द्वारा मैत्री की अनुप्रेक्षा का प्रयोग करवाया गया। महिला मंडल अध्यक्षा निर्मला देवी संकलेचा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। शासनश्री साध्वी सत्यप्रभा जी ने ननद-भाभी के रिश्ते पर कहा कि हर महिला ऐसे रिश्ते को प्रेम व सौहार्द से जिए। हर रिश्ते में आपसी समझ व सामंजस्य होना चाहिए। ननद-भाभी का रिश्ता दोस्त की तरह होना चाहिए तभी वह रिश्ता मजबूत रह सकता है। साध्वी श्रुतप्रभा जी ने भी ननद-भाभी के रिश्ते पर अपने विचार व्यक्त किए। ननद-भाभी की श्रेष्ठ जोड़ी भावना छाजेड़-श्रद्धा सिंघवी को महिला मंडल की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी ननद-भाभी की जोड़ियों को तेरापंथ महिला मंडल की तरफ से सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री रेखा बालड़ व आभार ज्ञापन सह मंत्री रेखा भण्डारी ने किया।