
तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन
कोयंबटूर
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल ने ‘नाजुक सा रिश्ता ननद-भाभी का’ कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के द्वारा हुई। स्थानीय अध्यक्ष मंजू सेठिया ने आगंतुकों का स्वागत किया। बहन पूजा दूगड़ ने प्रेरणा गीत का संगान किया। कार्यक्रम में मैत्री की अनुप्रेक्षा रूपकला भंडारी ने करवाई। बहन बबिता गुनेचा ने बहुत ही सुंदर शैली में इस कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। श्रेष्ठ संस्मरण सुनाने वाली जोड़ी को पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात उपस्थित सभी मंडल की बहनों के साथ बहिन सीमा बोकड़िया ने ११आचार्यों की जीवनी पर आधारित धार्मिक प्रतियोगिता रखी। इस प्रतियोगिता में दो विजेता बहिनों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अपराजिता नाहटा व धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष मोनिका लुनिया ने किया।