ज्ञानशाला प्रशिक्षिका आध्यात्मिक अंत्याक्षरी

संस्थाएं

ज्ञानशाला प्रशिक्षिका आध्यात्मिक अंत्याक्षरी

गांधीनगर, बैंगलोर
तेरापंथ सभा के तत्त्वावधान में साध्वी लावण्यश्री जी के सान्‍निध्य में संपूर्ण बैंगलोर की ज्ञानशाला प्रशिक्षिका बहनों की आध्यात्मिक ज्ञान से सराबोर अंत्याक्षरी प्रतियोगिता हुई। साध्वीश्री जी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता हमारे ज्ञान की वृद्धि करने में सहायक बनती है। आज बहनों की प्रस्तुति देखी उसके लिए जो अध्ययन किया वो अवश्य उनके स्वयं की आध्यात्मिक उन्‍नति करने में सहायक बनेगी। साध्वी सिद्धांतश्री जी, साध्वी दर्शितप्रभाजी ने इस प्रतियोगिता हेतु सराहनीय प्रयास व श्रम करवाया।
महासभा के राष्ट्रीय सहमंत्री प्रकाश लोढ़ा ने ज्ञानशाला की प्रतियोगिता की सराहना की। आंचलिक संयोजक माणक संचेती, सह-संयोजक सुरेश नाहर, सभा मंत्री नवनीत मूथा, तेयुप उपाध्यक्ष रणजीत राखेचा ने अपना वक्‍तव्य दिया। प्रतियोगिता अनेक राउंड में जैसे संगीत, धुन, एक्टिंग आदि में
चली। निर्णायक की भूमिका ललित सेठिया ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानशाला संयोजिका
नीता गादिया ने किया। लता गांधी, चेतना वैद मूथा, शिला सियाल का विशेष श्रम रहा। मंजु गन्‍ना ने आभार ज्ञापन किया।