कैंसर जागरूकता अभियान

संस्थाएं

कैंसर जागरूकता अभियान

कोयंबटूर।

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार कोयंबटूर तेरापंथ महिला मंडल ने कैंसर अवेयरनेस सेमिनार का आयोजन तेरापंथ भवन में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया। तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा मंजू सेठिया ने सभी का स्वागत व अभिनंदन किया। पहली मुख्य वक्ता डॉ. भारती ने कैंसर के बारे में बहुत ही सुंदर व सरल तरीके से समझाया। उन्होंने कैंसर क्या और क्यों होता है, इस विषय में जानकारी देते हुए बताया कि हमारे शरीर की नियमित जांच से अनेक गंभीर बीमारियों से निजात पाई जा सकती है। दूसरी मुख्य वक्ता नेचुरोपैथी व डाइटीशियन डॉ. उर्वशी लूनिया ने बताया कि रोग हमारे शरीर में क्यों होते हैं। छोटे बड़े सभी रोगों का मुख्य कारण हमारा खान-पान, रहन-सहन और तनाव भरी जीवन शैली होती है। दोनों डॉक्टरों ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के इस अभियान की बहुत ही सराहना की। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष मोनिका लुनिया ने किया। सेमिनार का कुशल संचालन अपराजिता नाहटा ने किया। सेमिनार में बहिनों की
अच्छी उपस्थिति रही।