विश्व एनजीओ दिवस पर मानव सेवा कार्य

संस्थाएं

विश्व एनजीओ दिवस पर मानव सेवा कार्य

राजाजीनगर।

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के त्रि-आयामी सूत्रों सेवा-संस्कार-संगठन के क्षेत्र में कार्य करते हुए तेयुप राजाजीनगर ने मानव सेवा के अंतर्गत आज विश्व एनजीओ दिवस के उपलक्ष्य में गोलहल्ली, कुम्बलगूडू में सेवालया चिल्ड्रन्स होम द्वारा संचालित ‘स्वामी विवेकानंद सोशल सर्विस ट्रस्ट’ में प्रतिदिन उपयोग में आने वाली सामग्री प्रदान कर सेवा कार्य संपादित किया। ट्रस्ट केयर-टेकर पुनीत ने ट्रस्ट की संक्षिप्त जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि यह ट्रस्ट पिछले ११ वर्षो से संचालित है जिसमें लगभग २० निराश्रित बच्चों की देख-भाल की जा रही है। ट्रस्ट ने परिषद परिवार की सरहाना करते हुए सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।