तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

इरोड

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल ईरोड ने 'नाजुक सा रिश्ता ननद-भाभी' कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल की बहिनों ने मंगलाचरण के द्वारा की। मण्डल की बहन शिल्पा सेठिया, प्रज्ञा सुराणा, उषा हिरण, अमिता बैद ने ननद-भाभी के अनमोल रिश्तों के बारे में जानकारी दी। सभी बहनों ने बहुत ही सुंदर शब्दों में ननद और भाभी के अनमोल रिश्ते की व्याख्या की। कार्यक्रम में 21 बहिनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन मंत्री पूनम दुगड़ एवं धन्यवाद ज्ञापन सहमंत्री प्रज्ञा सुराणा ने किया।