मंगलभावना समारोह का आयोजन

संस्थाएं

मंगलभावना समारोह का आयोजन

तेरापंथी सभा, गंगाशहर द्वारा शासनश्री साध्वी शशिरेखा जी व साध्वी ललितकला जी की एक वर्ष की चाकरी की सफलतापूर्वक परिसंपन्नता पर उनके विहार से पूर्व विदाई समारोह को मंगलभावना समारोह के रूप में मनाया गया। शासनश्री साध्वी शशिरेखा जी ने कहा कि गुरुदेव की कृपा से गंगाशहर सेवा केंद्र की चाकरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। साध्वी ललितकला जी एवं सभी सहवर्ती साध्वियों का अपार सहयोग प्राप्त हुआ। गंगाशहर की तेरापंथी सभा सहित सभी संस्थाओं, यहाँ के श्रावक-श्राविकाओं, चिकित्सकों आदि का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। माईतो का वात्सल्य, अपनत्व व आशीर्वाद प्राप्त हुआ। साध्वी ललितकला जी ने कहा कि सर्वप्रथम गंगाशहर की सभी श्रावक-श्राविकाओं के प्रति साधुवाद व्यक्त करते है। उन्होंने सभी सहवर्ती साध्वियों के सहयोग की सराहना की तथा सभी सेवाग्राही साध्वियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
साध्वी चरितार्थप्रभा जी ने कहा कि आपने गजब की चाकरी की है। माईतों व सभी लोगों ने आपके प्रति अहोभाव व्यक्त किया। साध्वी कांतश्री जी, साध्वी प्रभाश्री जी, साध्वी मल्लिकाश्री जी, समणी निर्वाणप्रज्ञा जी ने अपने उद्गार व्यक्त किए। सेवाग्राही वृद्ध साध्वियों ने सामूहिक गीतिका का संगान किया। महिला मंडल व नव आगंतुक साध्वियों की तरफ से गीतिका का संगान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या मंडल द्वारा मंगलाचरण से किया गया। तेरापंथी सभा के अध्यक्ष अमरचंद सोनी, तेरापंथ न्यास के ट्रस्टी जैन लूणकरण छाजेड़, आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के मंत्री दीपक आंचलिया, महिला मंडल अध्यक्षा अंजू लालाणी, तेयुप अध्यक्ष अरुण नाहटा सहित अनेक गणमान्यजनों ने अपनी मंगलभावना अभिव्यक्त की।
कार्यक्रम का संचालन तेरापंथी सभा के कोषाध्यक्ष जतन संचेती द्वारा किया गया। आभार ज्ञापन सभा के सहमंत्री पवन छाजेड़ ने किया। समारोह के उपरांत शासनश्री साध्वी शशिरेखा जी, साध्वी ललितकला जी सहित 9 साध्वियों ने शांतिनिकेतन से मंगल विहार किया। विहार में तेरापंथ सभा, महिला मंडल, तेयुप, किशोर मंडल, कन्या मंडल के कार्यकर्ताओं सहित श्रावक-श्राविकाएँ उपस्थित रहे।