शुद्ध व सही खान-पान से स्वस्थ शरीर का होता है।

संस्थाएं

शुद्ध व सही खान-पान से स्वस्थ शरीर का होता है।

सरदारपुरा, जोधपुर

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन संचेती अस्पताल एवं कैंसर इंस्टीट्यूट में आयोजित किया गया। कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर सुरेश संचेती एवं गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर अमिता संचेती के मार्गदर्शन में इस कैंप का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से गई, तत्पश्चात महिला मंडल की बहिनों ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्षा दिलखुश तातेड़ ने सबका हार्दिक स्वागत किया। सुशीला भंसाली व दिलखुश तातेड़ ने साहित्य के द्वारा दोनों डॉक्टरों को सम्मानित किया।
डॉ अमिता संचेती ने बताया कि हम नियमित चेकअप के द्वारा कैंसर से बच सकते हैं। अब महिलाएं सफाई का ध्यान रखने लगी है। डॉ.सुरेश संचेती ने बताया कि हमारे अस्वस्थ खानपान व अस्वस्थ दिनचर्या से ही कैंसर होता है। कैंसर कई प्रकार के होते हैं जैसे ब्रेस्ट कैंसर, स्किन कैंसर, फेफड़े का कैंसर, लिंफोमा सहित २०० से अधिक प्रकार के कैंसर होते हैं। इन सभी कैंसर के लक्षण और जांच एक दूसरे से भिन्न होते हैं।
कैंसर के कुछ मुख्य लक्षण इस प्रकार है, जिनका हमें विशेष ध्यान रखना चाहिए जैसे अचानक वजन कम या ज्यादा होना, अत्यधिक थकान, कोई भी बीमारी लंबे समय तक रहना, त्वचा में बदलाव, तेज दर्द आदि। ४० वर्ष की आयु के बाद हर वर्ष हमें हेल्थ चेकअप करवाते रहना चाहिए और हमारा खान-पान स्वस्थ होना चाहिए। हमारी जीवन शैली और हमारे खानपान में परिवर्तन करके, अपनी दिनचर्या के साथ ही योग और व्यायाम को जोड़ें, जिससे हम अपने आपको स्वस्थ रख सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रियंका बैद ने किया। आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष अमिता बैद ने किया।