शुद्ध व सही खान-पान से स्वस्थ शरीर का होता है।

संस्थाएं

शुद्ध व सही खान-पान से स्वस्थ शरीर का होता है।

आर.आर नगर

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सुमन पटावरी ने नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का आगाज किया। तेरापंथ महिला मंडल की बहिनों द्वारा सुमधुर मंगलाचरण हुआ। अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा कि कैंसर जैसी घातक बीमारी के प्रति जागरूक रहना है, डरना नहीं, लड़ना है। संगीता मेहता ने डॉक्टर का परिचय देते हुए कार्यशाला की भूमिका बांधी। डॉ. अनिल मेहता, डॉ. शंकरी एम. ने प्रोजेक्टर के माध्यम से ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए पाए जाने वाले लक्षण, वैक्सीन आदि पर चर्चा की। उन्होंने कैंसर के कारण एवं बचाव की जानकारी देते हुए नियमित जांच को महत्वपूर्ण बताया।
इस घातक बीमारी के बारे में फैली भ्रांतियों को दूर किया। उन्होंने कहा कि हर एक ज़िम्मेदार नागरिक इस ओर जागरूक रहे तो हम एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। आभार ज्ञापन सहमंत्री वंदना भंसाली द्वारा किया गया। आगंतुक सभी डॉक्टरों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री पदमा मेहर एवं सह मंत्री वंदना भंसाली ने किया।