शुद्ध व सही खान-पान से स्वस्थ शरीर का होता है।

संस्थाएं

शुद्ध व सही खान-पान से स्वस्थ शरीर का होता है।

तिरूपुर

अखिल भारतीय महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल तिरुपुर द्वारा ‘कैंसर अवेयरनेस’ सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ नमस्कार महामंत्र व बहिनों द्वारा प्रेरणा गीत के संगान के साथ किया गया। अध्यक्षा नीता सिंघवी ने सभी का स्वागत किया। अभातेममं सदस्या अनीता बरडिया ने कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. रेखा रामकुमार का परिचय दिया। डॉ. रामकुमार ने कहा कि प्रत्येक बहिन को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बरतनी चाहिए। हमारी थोड़ी सी लापरवाही हमें बड़ी सजा दे सकती है। सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए उन्होंने सभी बहिनों से आग्रह किया कि २ साल के अंतराल से इसका टेस्ट करवाना चाहिए तथा टीनएजर लड़कियों को वैक्सीन अवश्य लगवाना चाहिए। डॉक्टर द्वारा सभी बहिनों की जिज्ञासाओं का समाधान दिया गया। प्रीति भंडारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सह मंत्री श्वेता कोठारी ने किया।