सेवा-उपासना में पहुॅँचा िवजय नगर का प्रतिनिधि मंडल

संस्थाएं

सेवा-उपासना में पहुॅँचा िवजय नगर का प्रतिनिधि मंडल

विजयनगर।

श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा विजयनगर का प्रतिनिधि मंडल साध्वी सिद्धप्रभा जी ठाणा ४ के दर्शनार्थ तलेगांव, महाराष्ट्र पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने पेन, महाराष्ट्र में विराजित युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी, साध्वीप्रमुखा श्री विश्रुतविभा जी, मुख्यमुनि श्री महावीर कुमार जी, साध्वीवर्या श्री संबुद्धयशा जी आदि चारित्रात्माओं के भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सभा अध्यक्ष प्रकाश गांधी, निवर्तमान अध्यक्ष राजेश चावत, तेयुप अध्यक्ष राकेश पोखरणा, मंत्री कमलेश चोपड़ा, महिला मंडल अध्यक्षा मंजू गादिया, मंत्री दीपिका गोखरू, सुनीता पींचा ने साध्वी वृंद की सेवा उपासना कर उनके विहार कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर साध्वी श्री पावनप्रभा जी ठाणा ४, साध्वी श्री सोमयशा जी ठाणा ४ की उपासना का भी अवसर प्राप्त हुआ। सभा अध्यक्ष प्रकाश गांधी ने सभी साध्वी वृंद के सुखद विहार हेतु मंगलकामना व्यक्त की। सदस्यों ने लोनावाला में तेयुप के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनि योगेश कुमार जी के भी दर्शन सेवा का लाभ लिया। यात्रा में हिरियुर से तेजराज चोपड़ा भी साथ थे।