संथारा समाचार

संथारा समाचार

फरीदाबाद।

साध्वी संगीतश्री जी ने गुलाब देवी बैद को जागरूकता के साथ अनशन स्वीकार करवाया। लगभग 5 मिनट बाद ही चौविहार संथारा सीज गया। साध्वी संगीतश्री जी ने कहा कि व्यक्ति आता है और चला जाता है परंतु उनके गुणों की सौरभ सबको सुरभित करके जाती है। गुलाबबाई ने बड़ी जागरूकता के साथ अनशन स्वीकार किया। वो सरल स्वभावी थी, परिवार में धर्म के अच्छे संस्कारों का बीजारोपण किया। इनके परिवार से धर्मसंघ में दीक्षित मुनि ध्यानमूर्ति जी गुरु चरणों में सेवारत हैं।