तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

महिला सशक्तिकरण पर नुक्कड़ नाटक की तमिल भाषा में शानदार प्रस्तुति चिन्मया स्कूल तड़ाकम रोड़ के चौराहे पर प्रस्तुति दी। स्थानीय लोगों ने इस नाटक की प्रशंसा की। तेरापंथ भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। अध्यक्ष मंजू सेठिया ने सबका स्वागत करते हुए महिला दिवस की बधाई दी। मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत का संगान किया । महिला मंडल व कन्या मंडल ने नारी सशक्तिकरण पर लघु नाटिका के द्वारा प्रस्तुति दी। उपाध्यक्ष सुशीला बाफना ने कविता के द्वारा नारी शक्ति पर व्याख्या की। मंडल की बहनों ने भारत की सम्माननीय महिलाओं के बारे में प्रस्तुति दी। पूर्व अध्यक्ष मधु बांठिया ने बताया कि नारी सशक्तिकरण अर्थात् महिलाओं में आध्यात्मिक, राजनीतिक, आर्थिक व सामाजिक शक्ति में वृद्धि करना है। महिला दिवस पर शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त मंडल की बहन पूजा दस्सानी को व कैंसर जैसी भयावह बीमारी को अपने मनोबल से हराने वाली बहन मोना जैन को प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया । आभार ज्ञापन कोषाध्यक्ष सुमन सेठिया ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन उपाध्यक्ष मोनिका लूणिया ने किया।