तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

इरोड

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल द्वारा नुक्कड़ नाटक के द्वारा महिला सशक्तिकरण की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई। नुक्कड़ नाटक द्वारा यह बताने का प्रयास किया गया कि किस प्रकार भारत की महिलाओं ने पूरे विश्व में अपना नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार आज किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पुरुष से कम नहीं है, कोमल हैं पर कमजोर नहीं हैं। लगभग ३२ महिलाओं की उपस्थिति रही। मंत्री श्रीमती पूनम दुगड़ ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।