तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

साउथ दिल्ली

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय महिला-दिवस के उपलक्ष्य में जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मंडल, साउथ दिल्ली द्वारा नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया। अध्यक्षा शिल्पा बैद ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। नुक्कड नाटक का कार्यक्रम दिल्ली के बहु चर्चित स्थल दिल्ली हाट (आईएनए) में आयोजित किया गया। नुक्कड़ नाटक का शीर्षक 'नारी एक : रूप अनेक' था। आज की सशक्त, सफल और सदैव समर्पित नारी के चरित्र का चित्रण इस नाटिका के माध्यम से किया गया। मण्डल के सदस्यों के साथ-साथ परिवार और मित्रगण समेत लगभग ४० महिलाओं ने केसरिया परिधान में दिल्ली हाट के परिसर में मौजूद अनेक पर्यटकों व स्थानीय सैलानियों को अपनी नाटिका के द्वारा रोचक व महत्वपूर्ण सन्देश संप्रेषित किया। नुक्कड़ नाटक को नारी गीत की पंक्तियां गाकर विराम दिया। गीत के बोल अपने आप में नारी की सम्पूर्ण छवि को समाहित करने वाले हैं। अंत में मंत्री वर्षा द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस कार्यक्रम की संयोजना में संजय जैन और संयोजिका रचना जैन और कृष्णा जैन का विशेष सहयोग रहा।