तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल कांटाबांजी द्वारा स्थानीय तेरापंथ भवन में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई तत्पश्चात महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत का संगान किया। महिला मंडल की अध्यक्षा आशा जैन ने सभी का स्वागत करते हुए महिला दिवस पर अपने विचार रखे, जिसमे उन्होंने नारी का सम्मान करने और नारी को उड़ान भरने के साथ संस्कारों को न भूलने पर जोर दिया। साथ ही नारीलोक पत्रिका पढ़ने और सभी कार्यक्रम में जागरूकता लाने की बात कही। इस अवसर पर ममता जैन ने नुक्कड़ नाटक के बारे में विस्तार से समझाया। शाखा की अन्य सदस्याओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में गुरुदेव को समर्पित कविता पाठ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें ७ बहनों ने भाग लेकर स्वरचित कविताओं का पठन किया। कार्यक्रम में ६ बहिनों स्मिता जैन, बॉबी जैन, सपना जैन, ममता जैन, वंदना अग्रवाल और मनीषा जैन को उनके शैक्षणिक योग्यताओं के लिए वरिष्ठ सलाहकार गोमती जैन और शकुंतला जैन द्वारा प्रेरणा सम्मान पत्र दिया गया। नुक्कड़ नाटिका के अन्तर्गत ३ विषयों पर महिला मण्डल ने सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटिका की प्रस्तुति दी थी उन्हीं का मंचन आज के कार्यक्रम में भी प्रस्तुत किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन की सचिव मोनिका गुप्ता, प्रगति शाखा की अध्यक्षा रेणु अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल की सचिव ऋतु जैन और वंदना अग्रवाल ने आभार ज्ञापन किया।