तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल इचलकरंजी द्वारा अवाड़े नगर में नारी सशक्तिकरण पर एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरणा गीत के संगान से की गई। महिला मंडल एवं कन्या मंडल ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नारी के विभिन्न स्वरूपों को बहुत सुंदर तरीके से प्रदर्शित किया गया। अध्यक्ष शिल्पा बाफना ने आभार ज्ञापन करते हुए नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देने वाली बहनों को धन्यवाद दिया। महिला मंडल से ९ बहनों और कन्या मंडल ने नुक्कड़ नाटिका में भाग लिया। कार्यक्रम में कुल १५० महिलाएं एवं पुरुषों की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन मंत्री मीना भंसाली ने किया।