नुक्कड़ नाटक का आयोजन

संस्थाएं

नुक्कड़ नाटक का आयोजन

मदुरै। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में महिला मंडल द्वारा सिग्नेचर विला अपार्टमेंट में नारी सशक्तिकरण पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। नुक्कड़ नाटिका द्वारा महिलाओं के विविध पहलुओं को दर्शाया गया। महिलाएं भौतिक ही नहीं आध्यात्मिक क्षेत्र में भी आगे बढ़ रही है। आज की नारी हर क्षेत्र में अपना परचम फैला रही है। घरेलू कामों से लेकर बच्चों के पोषण तक की सारी जिम्मेदारियां संभालती हैं। अध्यक्ष लता कोठारी ने नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत करने वाली बहिनों की प्रशंसा की।