अणुव्रत अमृत महोत्सव सम्पूर्ति समारोह के विविध आयोजन

संस्थाएं

अणुव्रत अमृत महोत्सव सम्पूर्ति समारोह के विविध आयोजन

बेंगलुरु

अणुव्रत समिति, बेंगलुरु द्वारा अणुव्रत अमृत महोत्सव संपूर्ति समारोह के अंतर्गत अणुव्रत व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। केंगेरी सेटेलाइट टाउन स्थित ज्ञान बोधिनी स्कूल में लगभग ५०० विद्यार्थियों की उपस्थिति में नमस्कार महामंत्रोच्चार द्वारा अणुव्रत व्याख्यान माला का शुभारंभ हुआ। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका जेन क्रस्ता ने अणुव्रत समिति के सभी सदस्यों का स्वागत करतें हुए अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट की जानकारी दी। समिति अध्यक्ष देवराज रायसोनी ने अणुव्रत गीतिका का संगान किया। मंत्री हरकचंद ओस्तवाल ने समिति की ओर से सभी का स्वागत वक्तव्य देते हुए अणुव्रत डिजिटल डिटॉक्स की पूरी जानकारी दी। मुख्य वक्ता चंद्रशेखरय्या ने अणुव्रत अनुशास्ता आचार्यश्री तुलसी एवं अणुव्रत के नियमों की जानकारी से बच्चों को अवगत करवाया। गुरुदेव तुलसी पर आधारित चलचित्र बच्चों को दिखाया गया। उपाध्यक्ष मानकचंद संचेती ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में ललित डागा का सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान अध्यक्ष शांतिलाल पोरवाल एवं आभार ज्ञापन सुमित्रा बरड़िया ने दिया।