समाधि केन्द्र में ‘कैंसर जागरूकता अभियान’

संस्थाएं

समाधि केन्द्र में ‘कैंसर जागरूकता अभियान’

बीदासर ।

युग प्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी कार्तिकयशाजी के सान्निध्य में कैंसर जागरूकता अभियान व मिलेट्स् के उपयोग एवं घरेलू नुस्खों द्वारा बीमारियों से बचाव कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मंगलाचरण से हुई जिसमें मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया गया। मुख्य वक्ता डॉ सारिका गिड़िया ने बताया कि कैसे जागरूक रहकर, योग, ध्यान, व्यायाम करके एवं घरेलू नुस्खों द्वारा बीमारियों से लड़ा जा सकता है। पैकेट के खाने का सेवन बंद हो और शुद्ध खान-पान हो तो स्वस्थ रहा जा सकता है। किस मात्रा में कितना, कब व कैसे खाना चाहिए इसका ज्ञान आवश्यक है।
कैंसर जैसी महामारी बचने के उपायों की भी जानकारी दी गई। 'शासनश्री' साध्वी अमितप्रभाजी ने बताया कि भगवान महावीर कितने बड़े वैज्ञानिक थे जिन्होंने हजारों वर्ष पहले स्वस्थता के लिए आहार संयम की आवश्यकता बता दी थी। जैन धर्म में सोने और जागने के भी नियम है ताकि शरीर स्वस्थ बना रहे। साध्वी कार्तिकयशा जी ने बताया कि शरीर धर्म साधना का साधन है। इसलिए स्वस्थ शरीर का होना अति आवश्यक है ताकि धार्मिक चेतना से जुड़ाव हो। कार्यक्रम का संचालन तेरापंथ महिला मंडल मंत्री भावना दूगड़ ने किया।