तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

अमराईवाड़ी

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार अमराईवाड़ी तेरापंथ महिला मंडल द्वारा ‘सम्मान नारी के नारीत्व का : नारी एक रुप अनेक’ कार्यशाला की गई। मुख्य वक्ता उपासिक संगीता सिंघवी ने कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के द्वारा की। कार्यक्रम को तीन चरण में आयोजित किया गया। इंटरनेशनल वूमेंस डे, रिश्ता ननद-भाभी का और प्रेरणा सम्मान समारोह।
अध्यक्ष लक्ष्मी सिसोदिया ने सभी बहनों का स्वागत किया और सभी को नारी के अनेक रूपों के बारे में समझाया। महिला दिवस के उपलक्ष में कविता, गीत और नाटक के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। ज्योति डांगी को उनके शैक्षणिक योग्यता के लिए प्रेरणा सम्मान प्रदान किया गया। ज्योति डांगी ने अपने अनुभव एवं विचार व्यक्त किए। वंदना पगारिया ने सुंदर गीत प्रस्तुत किया। कार्यशाला में २७ बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आभार ज्ञापन सुप्रिया मेहता ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री वंदना पगारिया ने किया।