तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

बेलपाड़ा

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल, बेलपाड़ा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रेरणा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की हुई। तत्पश्चात मंडल की बहिनों द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष आशा जैन ने सभी बहनों व मेहमानों का स्वागत करते हुए नारी सशक्तिकरण विषय पर अपने विचार व्यक्त किये। महिला मंडल मंत्री सीमा जैन ने बहुत ही मार्मिक विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन करते हुए लक्ष्मी जैन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास की जानकारी दी। कार्यक्रम में पधारे हुए मुख्य अतिथि मोनिका जैन का तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा मोमेंटो से सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि ने अपना वक्तव्य देते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाइयां दी और इस विषय पर अपने भाव को रखा। ममता जैन और निर्मला जैन ने कविता के माध्यम से अपने विचार रखे। महिला मंडल की बहिनों ने महिला दिवस पर सुंदर ढंग से नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी, जिसका विषय था नारी एक रूप अनेक। कार्यक्रम का आभार ज्ञापन सुमन जैन ने किया।