तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार अररिया कोर्ट महिला महिला मंडल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में नारी सशक्तिकरण, नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। नुक्कड़ नाटक की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के द्वारा की गई। नारी सशक्तिकरण पर बहिनों ने प्रस्तुति देकर लोगों को आकर्षित किया। कार्यक्रम में संरक्षिका भीखी देवी घोषल, माला छाजेड़, आस्था बेगवानी, पूजा नाहटा, रितु चंडालिया, ज्योति बोथरा, अंजू बाठिया, श्वेता भूरा, प्रियंका बेगवानी, मंत्री सुरभि दुग्गड ने नारी सशक्तिकरण पर अपने-अपने विचार रखें। कार्यक्रम में सोनिया जैन को प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में यशा दुगड़ , समृद्धि बेगवानी, प्रांजल जैन, दिशा बेगवानी द्वारा ‘नारी एक रूप अनेक’ पर एक नाटिका प्रस्तुत की गई। आयोजन में बहिनों की सराहनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन पूजा बेगवानी ने किया। महिला मंडल की अध्यक्षा सरिता बेगवानी ने आभार ज्ञापन करके बहनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।