तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

नोखा

तेरापंथ भवन नोखा में 'शासन गौरव' साध्वी राजीमतीजी के सान्निध्य में एम्पावरमेंट सेलेब्रटिंग वूमनहुड का सफल आयोजन तेरापंथ महिला मंडल द्वारा किया गया। महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत से कार्यक्रम का आगाज किया। बहिनों द्वारा नुक्कड़ नाटिका का सफल आयोजन किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष सुमन मरोठी ने स्वागत करते हुए अपने विचार रखे। कार्यक्रम का कुशल संचालन सीमा घीया ने किया। तेरापंथ महिला मंडल द्वारा प्रेरणा सम्मान पुरस्कार चंचला देवी बैद को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में ७० बहिनों की उपस्थिति रही।