तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

सरदारपुरा

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में मेघराज तातेड़ भवन में आचार्यश्री महाश्रमण जी की सुशिष्या ‘शासनश्री’ साध्वी कमलप्रभा जी और साध्वी गुप्तिप्रभा जी के सान्निध्य में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वीश्री ने नमस्कार महामंत्र से किया तत्पश्चात महिला मंडल की बहनों ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। साध्वी मौलिकयशा जी ने नारी सशक्तिकरण विषय पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया।
तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष दिलखुश तातेड़ ने सबका स्वागत किया तथा कार्यक्रम में पधारे विशिष्ट अतिथि पार्षद मीनाक्षी कोठारी का साहित्य द्वारा सम्मान किया। साध्वी भावितयशा जी ने अपने मधुर स्वर में गीत की प्रस्तुति दी। महिला मंडल की बहनों ने बहुत ही सुंदर गीत की प्रस्तुति दी। चेतना घोड़ावत ने पधारे हुए अतिथिगण का परिचय दिया।
साध्वी गुप्तिप्रभा जी ने कहा कि महिलाएं जागृत तो हैं, दूसरों के प्रति सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं, पर वे अपने आध्यात्मिक लक्ष्य के प्रति कम जागरुक हैं। महिलाओं को जरूरत है कि वे अपने खुद के लिए भी चिंतन करें, तत्व ज्ञान आदि में अपनी रुचि बढ़ाएं। साध्वी कमलप्रभा जी ने कहा कि महिलाओं को अथक परिश्रम करते रहना चाहिए, परिश्रम के द्वारा ही वह सफलता की सीढ़ी पर चढ़ सकती है। सरिता कांकरिया तथा मौसमी तातेड़ ने मीनाक्षी कोठारी को प्रशस्ति पत्र भेंट किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मंत्री चेतना घोड़ावत ने किया।