तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

आमेट

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन तेरापंथ भवन में तेरापंथ महिला मंडल आमेट द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण से किया गया। मंडल अध्यक्ष संगीता पामेचा ने सभी बहनों का स्वागत किया तथा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हार्दिक बधाइयां दी। आज के कार्यक्रम की मुख्य वक्ता तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की सहमंत्री आयुषी हिंगड़ ने कहा कि नारी समाज का हृदय है। आज हर क्षेत्र में महिला पुरुषों के साथ खड़ी है, आर्थिक रूप से सुदृढ हो रही है। आज महिलाओं में जागृति की एक लहर दौड़ी है। महिलाओं को स्वाभिमान पूर्वक आनंद का जीवन जीना अवश्य सीखना होगा। हर महिला में अनंत शक्ति है वह अपना मनोबल मजबूत करे और अपनी शिक्षा और विवेक से कार्य करे तो परिवार, समाज और देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकेगा। कन्या मंडल व महिला मंडल की बहनों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बहुत सुंदर नाटिका की प्रस्तुति दी। मयूरी पितलिया ने प्रेरणा सम्मान पत्र का वाचन किया।
प्रेरणा सम्मान प्राप्तकर्ता स्वर्ण लता जैन १३ साल से तुलसी स्कूल में अपनी सेवाएं दे रही है। साध्वी सोमलता जी के देवलोक गमन पर महिला मंडल द्वारा चार लोगस्स का ध्यान किया गया। आभार ज्ञापन रेखा खाब्या ने किया व कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री हेमलता भंडारी ने किया।