तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

पर्वत पाटीया

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल पर्वत पाटीया द्वारा तेरापंथ भवन के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक नमस्कार महामंत्र द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की मंगल शुरूआत महिला मंडल व कन्या मंडल की बहिनों द्वारा प्रेरणा गीत से की गई। अध्यक्षा रंजना कोठारी ने उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कार्यक्रम के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किये। महिला मंडल की बहनों के द्वारा नुक्कड़ नाटिका का सुंदर आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कनक बरमेचा ने कहा कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहाँ महिला नहीं पहुंची हो। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उड़ान तो भरनी है लेकिन अपने कदमों को धरातल से जोड़कर भी रखना है। पूर्व महामंत्री मधु जैन ने कहा कि आज का दिन महिलाओं के लिए स्वयं के अस्तित्व का दिन है। हमें हमारी ताकत को पहचानना है। सभा मंत्री व तेयुप अध्यक्ष ने नारी उत्थान विषय पर अपना व्यक्तव्य दिया। प्रेरणा सम्मान पत्र का वाचन वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमन बैद ने किया। तेरापंथ महिला मंडल पर्वत पाटिया द्वारा प्रेरणा सम्मान डॉ. हर्षिता जैन, प्रीति सुराणा व मनीषा महनोत को प्रदान किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन मधु झाबक व अंजु धाकड़ द्वारा किया। आभार ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष मनोज गंग द्वारा किया गया।