तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

राजनगर

साध्वी विशदप्रज्ञा जी के सानिध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल राजनगर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘इंपावरमेंट सेलिब्रेटिंग वूमनहुड’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम दो चरणों में हुआ। प्रथम चरण में भिक्षु बोधि स्थल से रैली निकालकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। दूसरे चरण में साध्वी विशदप्रज्ञा जी के सान्निध्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। नमस्कार महामंत्र से कि कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वीश्री जी द्वारा या गया। महिला मंडल की बहिनों द्वारा मंगलाचरण किया गया। मण्डल अध्यक्षा सुधा कोठारी ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में सभी बहनों एवं मंचासीन अतिथियों का स्वागत कर सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी एवं अपने विचार व्यक्त किए। प्रेरणा सम्मान प्राप्तकर्ता का परिचय अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल की सदस्या डॉ. नीना कावड़िया ने प्रस्तुत किया। महिला मंडल द्वारा इस सम्मान के लिए डॉ. सुमन बडोला का चयन किया गया। मंत्री चेष्टा धोका द्वारा प्रेरणा सम्मान पत्र का वाचन किया गया । राजसमन्द विधायक दीप्ति माहेश्वरी, अभातेममं सदस्या डॉ. नीना कावड़िया, महिला मंडल अध्यक्षा, मंत्री, संरक्षिका एवं परामर्शक गण द्वारा डॉ. सुमन बडोला को सम्मानित किया गया। जैन स्कॉलर एवं तत्व विज्ञ में विशेष योग्यता प्राप्त करने के लिए राजुल मादरेचा एवं शीला मादरेचा का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।
साध्वी मन्दारप्रभा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। डॉ. सुमन बडोला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अपनों द्वारा जो सम्मान मिलता है वह एक बड़ी चुनौती है क्योंकि हमे उस पर खरा उतरना होता है। साध्वी विशदप्रज्ञा ने कहा कि नारी के बिना सब अधूरा है। नारी में स्नेह का भंडार भरा होता है। महिला मंडल की बहनों द्वारा ‘नारी एक : रूप अनेक’ विषय पर नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत की गई। नुक्कड़ नाटिका के साथ ही प्रश्नमंच का भी आयोजन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन कार्यक्रम संयोजिका लता मादरेचा ने किया एवं आभार कार्यक्रम सहसंयोजिका मोनिका मादरेचा ने किया।