संघ समर्पित साध्वी सोमलताजी

संस्थाएं

संघ समर्पित साध्वी सोमलताजी

तेरापंथ भवन नोखा में 'शासन गौरव' साध्वी राजीमतीजी के सान्निध्य में साध्वी सोमलता जी की स्मृति सभा में साध्वीश्री ने कहा कि गंगाशहर के बैद परिवार से एवं मुनिश्री कमलकुमारजी की बहिन साध्वी सोमलताजी सेवाभावी संघ, संघपति के प्रति समर्पित आत्मस्थ साध्वी थी। असाध्य बीमारी होते हुए भी उन्होंने समभाव रखा। साध्वी श्री ने उनकी आत्मा के उत्तरोत्तर प्रवर्धमान होने की मंगलकामना व्यक्त की। साध्वी समताश्रीजी ने कहा कि साध्वी सोमलताजी धर्मसंघ की ख्यातनामा, अच्छी, सहज सरल साध्वी थी।