प्रेरणा सम्मान व होली मिलन का कार्यक्रम

संस्थाएं

प्रेरणा सम्मान व होली मिलन का कार्यक्रम

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मण्डल दिल्ली साउथ ने प्रेरणा सम्मान व होली स्नेह मिलन का कार्यक्रम रखा। इस कार्यक्रम का आयोजन सी-15 ग्रीन पार्क में डॉ साध्वी कुंदनरेखा जी ठाणा-3 के सानिध्य में रखा गया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की मुख्य न्यासी पुष्पा बैंगानी, संरक्षिका सायर बैंगानी, उपाध्यक्ष सुमन नाहटा, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी सुनीता जैन, अर्चना भंडारी और दिल्ली के अन्य मंडलों व संस्थाओं के अध्यक्ष उनकी टीम की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ साध्वीश्री जी ने नवकार महामंत्र एवं पैंसठिया छंद द्वारा किया। सुनीता जैन और सायर बैंगानी का मधुर व प्रेरणादायी वक्तव्य रहा। मंडल की बहिनों ने प्रेरणा गीत का संगान किया गया। एम्पावरिंग वूमेनहुड का सन्देश लिए नारी के अनेक रूपों को दर्शाते हुए मण्डल की बहिनों ने 'नारी एक रूप अनेक' नाटक की प्रस्तुति दी। पुष्पा बैंगानी एवं के. एल. जैन ने ने अपने विचार व्यक्त किये।
साध्वीश्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी में सहनशीलता का विकास हो, वाणी - संयम और मधुरता लिए हुए हो। साध्वीश्री ने मुख्य अतिथि भाजपा की नई दिल्ली की प्रत्याशी बांसुरी स्वराज को सदा सरल, प्रामाणिक बने रहने की प्रेरणा दी। अध्यक्ष शिल्पा बैद ने बांसुरी स्वराज एवं अभातेममं के सदस्यों का अभिनंदन किया कर सोनाली जैन के व्यक्तित्व और कर्तृत्व का परिचय दिया। मुख्य अतिथि स्वराज ने प्रेरणा सम्मान के लिए चयनित सुमेरमल जैन पब्लिक स्कूल की वाइस चेयरपर्सन सोनाली जैन को प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया। स्वराज ने कहा कि साध्वीश्री के सानिध्य मैं आ कर उन्हें शांति की अनुभूति हुई और लगा मानो आत्मा का स्नान हो गया है।
साध्वीश्री द्वारा बताई गई बातें वे सदा याद रखेंगी और उनका अनुसरण करेंगी। नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि देश का विकास नारी के विकास के बिना संभव नहीं है। महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सरिता तोमर का भी मंडल ने सम्मान किया। सोनाली जैन ने अपने भावों को प्रकट करते हुए कहा कि अपने ही समाज और परिवार से सम्मान पाना बहुत विशेष होता है। यह सम्मान ना सिर्फ़ उन्हें ज़िम्मेदारियों का अहसास दिलाता है अपितु शिक्षा और नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में और आगे बढ़ने का प्रोत्साहन देता है।
कार्यक्रम का सुंदर संचालन उपाध्यक्ष माया दुगड़ ने किया। वर्षा बैंगानी ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम में लगभग 90 बहनों की उपस्थिति रही। दूसरे चरण में होली स्नेह मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।