तेरापंथ महिला मंडल के  विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल नवरंगपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। नमस्कार महामंत्र द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात महिला मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत की संगान किया गया। अध्यक्ष बॉबी जैन ने अतिथि डॉ. एम रोहिणी रानी एवं संध्या रानी आचार्य के बारे में जानकारी देते हुए सभी का स्वागत किया। उन्होंने बताया साध्वीप्रमुखा कनकप्रभाजी ने संपूर्ण तेरापंथ का ही नहीं बल्कि संपूर्ण नारी जाति का भी आध्यात्मिक विकास किया है l उन्होंने तेरापंथ धर्म संघ का परचम पूरे विश्व में फहराया है। बॉबी जैन ने बताया कि औरत ठान ले तो सब कुछ कर सकती है बड़े से बड़े कामों में भी सफलता हासिल कर सकती है। तारा देवी और सुशीला देवी ने दोनों अतिथियों सम्मान किया। महिला मंडल की बहनों द्वारा 'नारी एक रूप अनेक' विषय पर सुंदर नाटिका प्रस्तुत की गई। राखी जैन और सुषमा देवी ने अपने विचार व्यक्त किये। गरिमा सुराणा ने गीतिका का संगान किया। कार्यक्रम का संचालन बिंदिया जैन ने किया। मंत्री रीना जैन ने आभार व्यक्त किया।