तेरापंथ महिला मंडल के  विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल हैदराबाद द्वारा अलग-अलग स्थानों पर नुक्कड़ नाटिका के द्वारा ‘नारी एक रूप अनेक’ विषय पर नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत की गई। कई बहनों व कन्या मंडल ने नुक्कड़ नाटिका में बहुत ही रोचक तरीक़े से नारी सशक्तिकरण के बारे में प्रकाश डालते हुए नारी के अनेक रूपों को दर्शाया। नारी चाहे बहन, बेटी, बहू, माँ, दादी, ऑफ़िसर, पॉलिटिशियन, डॉक्टर, एडवोकेट, नर्स, होम मेकर, पाइलट, इंजीनियर आदि कुछ भी हो वह घर परिवार के साथ-साथ अपनी सारी ज़िम्मेदारियों को बख़ूबी निभाती हैं। महिला मंडल अध्यक्ष कविता आच्छा ने सभी का स्वागत किया। प्रचार-प्रसार मंत्री मीनाक्षी सुराणा का विशेष योगदान रहा।