तेरापंथ महिला मंडल के  विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल नालासोपारा अध्यक्ष मानसी मेहता की अध्यक्षता में एवं मंत्री प्रवीणा खाब्या के कुशल मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का अयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपासिका बहिनों ने नमस्कार महामंत्र के पाठ द्वारा किया। महिला मंडल द्वारा प्रेरणा गीत की सुंदर प्रस्तुति दी गईं। संगठन मंत्री रंजना सोलंकी ने स्वागत वक्तव्य से सभी का स्वागत किया। महिला मंडल की बहिनों द्वारा 'नारी एक, रूप अनेक' विषय पर नुक्कड़ नाटिका गोकुल टावर सोसायटी के प्रांगण में प्रदर्शित की गयी जिसमें नारी शक्ति एवं नारी के सम्मान को दर्शाया गया। उपासिका लक्ष्मी मेहता एवं मंजू बाफना ने नारी शक्ति के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सीमा कोठारी ने किया। आभार ज्ञापन मंत्री प्रवीणा खाब्या ने किया। महिला मंडल, कन्या मंडल से सराहनीय उपस्थिति एवं सहयोग प्राप्त हुआ।