जैन रत्न अवॉर्ड्स 2024 का आयोजन

संस्थाएं

जैन रत्न अवॉर्ड्स 2024 का आयोजन

अखिल भारतीय श्वेताम्बर जैन महिला संघ की केन्द्रीय इकाई द्वारा इन्दौर के अभय प्रशाल ऑडिटोरियम में जैन रत्न अवॉर्ड्स 2024 का भव्य आयोजन किया गया। आठ से दस हज़ार जन समूह की उपस्थिति के इस विशाल समारोह में समग्र इन्दौर जैन समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। केंद्रीय इकाई की संस्थापक अध्यक्ष रेखा जैन व अध्यक्ष शकुन्तला पावेचा भी उपस्थित थी। इस भव्य आयोजन में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल को उनके सामाजिक कार्यों के लिए ‘बेस्ट एनजीओ अवार्ड’ से नवाज़ा गया। यह अवार्ड प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लो व इंडियन टेलीविजन के प्रसिद्ध एंकर मनीष पॉल द्वारा प्रदान किया गया। 500 शाखा मंडलों की 70,000 महिला शक्ति का नेतृत्व करने वाली राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता डागा ने अपनी टीम महामंत्री नीतू ओस्तवाल, प्रचार प्रसार मंत्री सरिता बरलोटा, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य प्रभा घोड़ावत व इन्दौर महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष सुमन दुग्गड के साथ ‘बेस्ट एनजीओ अवार्ड’ सम्मान स्वीकार किया। इस विशेष उपलब्धि के लिए समस्त तेरापंथ समाज ने बधाई व शुभकामनाएं दी ।