गुरु दर्शन यात्रा सानंद सम्पन्न

संस्थाएं

गुरु दर्शन यात्रा सानंद सम्पन्न

तीर्थंकर के प्रतिनिधि, आचार्य श्री महाश्रमण जी के श्री चरणों में दो दिवसीय गुरु दर्शन यात्रा सानंद सम्पन्न हुई। 28 मार्च 2024 की रात्रि में प्रस्थान कर गोरेगांव का संघ पूज्य प्रवर के दर्शनार्थ पहुंचा। ब्रह्म मुहूर्त में आचार्य प्रवर के दर्शन कर प्रभु के आभामंडल की ऊर्जा से ओतप्रोत होकर सामायिक साधना करके दिन की शुभ शुरुआत हुयी। आचार्यप्रवर के विहार, प्रवचन श्रवण का लाभ लिया। तत्पश्चात साध्वीप्रमुखा श्री विश्रुतविभा जी,
मुख्य मुनि महावीर कुमार जी, साध्वी वर्या संबुद्धयशा जी एवं अन्य चारित्रात्माओं के दर्शन एवं सेवा, उपासना की। सांयकालीन सामायिक के बाद आचार्यप्रवर के चरण स्पर्श करके आशीर्वाद प्राप्त किया। दूसरे दिन दोपहर में आचार्यप्रवर की सेवा उपासना करते हुए गोरेगांव में शेष काल में ज्यादा से ज्यादा चारित्रात्माओं के विराजने की अर्ज की। चारित्रात्माओं की सेवा उपासना कर संघ ने पुनः मुंबई की ओर प्रस्थान किया। संघ को सफल बनाने में ओजस्वी कवि प्रकाश धाकड़ की विशेष रूप से उपस्थिति रही। तेरापंथ सभा के वरिष्ठ श्रावक भीमराज चंडालिया, पारस गेलड़ा, संयोजक राकेश बोहरा, पदाधिकारियों एवं श्रावक समाज की सराहनीय सहभागिता एवं सहयोग से गुरु दर्शन यात्रा सानंद सम्पन्न हुई।