कल्याण मंदिर एवं चौबीसी कंठस्थ प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

कल्याण मंदिर एवं चौबीसी कंठस्थ प्रतियोगिता का आयोजन

चेन्‍नई
साध्वी अणिमाश्री जी के सान्‍निध्य में केंद्र द्वारा निर्देशित तेरापंथ महिला मंडल के तत्त्वावधन में कल्याण मंदिर एवं चौबीसी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। साध्वी अणिमाश्री जी ने विशेष प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि प्रतियोगिता एक माध्यम है ज्ञानार्जन करने की। अगर ज्ञान पाने की पिपासा होती है तो वह भाग ले लेता है। कंठस्थ ज्ञान को बढ़ाना है। साध्वीश्री जी ने उपस्थित बहनों को कल्याण मंदिर एवं चौबीसी कंठस्थ करने की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प भी करवाया।
साध्वी मैत्रीप्रभा जी ने प्रतियोगियों को चौबीसी एवं कल्याण मंदिर के श्‍लोक पूछे। कार्यक्रम का संचालन सहमंत्री कंचन भंडारी ने किया। धन्यवाद रीमा सिंघवी ने किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया रेखा बाफना एवं सुमित्रा श्यामसुखा, द्वितीय स्थान प्राप्त किया पिंकी गैलड़ा, तृतीय स्थान पर सुभद्रा लुणावत एवं दमयंती बाफना रहे। सभी विजेताओं का सम्मान महिला मंडल के द्वारा किया गया।