तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में हिन्दू नव वर्ष का आयोजन आचार्यश्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि रश्मिकुमार जी और मुनि प्रियांशु कुमार जी के सान्निध्य में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुनि रश्मिकुमार जी ने नमस्कार महामंत्र से किया एवं रक्षा कवच का अनुष्ठान करवाया। मुनिश्री ने भाव शुद्धि के बारे में बहुत ही सुंदर तरीके से सरल भाषा में बताया। कार्यक्रम के अंत में मुनिश्री ने वृहद मंगल पाठ का उच्चारण किया। वरिष्ठ श्रावक नौरतनमल डागा ने मुनिश्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। संपत देवी डागा ने कविता के माध्यम से अपने भाव रखे। कार्यक्रम में सभा एवं महिला मंडल के पदाधिकारी तथा श्रावक समाज की अच्छी उपास्थिति रही।