तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल कोयंबटूर ने ‘कनेक्ट डोर टू डोर’ के अंतर्गत सृजन एसोसिएशन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मंच संचालन की कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई महिला मंडल की बहनों ने मंगलाचरण किया। स्थानीय मंडल अध्यक्ष मंजू सेठिया ने आगंतुकों का स्वागत किया। सृजन संस्था के उपाध्यक्ष गुलाब मेहता एवं कन्या मंडल से स्नेहा बैद ने डॉ. आदित्य शुक्ल का परिचय प्रस्तुत किया। डॉ. आदित्य ने बहुत ही सरलता से मंच संचालन के गुर सिखाते हुए कहा कि संचालन निडर होकर करना चाहिए, श्रोता को ज्यादा महत्व देना चाहिए। उन्होंने समझाया कि श्रोता और वक्ता के बीच में मंच संचालक ही एक कड़ी है। युवती बहनों की अच्छी उपस्थिति रही। धन्यवाद ज्ञापन महिला मंडल मंत्री सुमन सुराणा ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन स्नेहा बैद ने किया।