तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

तेरापंथ भवन नोखा में शासन गौरव साध्वी राजीमती जी के सान्निध्य में एंपावरमेंट सेलिब्रेटिंग वूमेनहुड का सफल आयोजन तेरापंथ महिला मंडल द्वारा किया गया, जिसमें 70 बहनों की उपस्थिति रही। महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत से कार्यक्रम का आगाज किया। नुक्कड़ नाटक का सफल मंचन हुआ। महिला मंडल अध्यक्ष सुमन मरोठी ने स्वागत करते हुए अपने विचार रखे। कार्यक्रम का कुशल संचालन सीमा घीया ने किया। तेरापंथ महिला मंडल नोखा की ओर से प्रेरणा सम्मान पुरस्कार चंचला देवी बैद को प्रदान किया गया।