चारित्र आत्माओं का हुआ आध्यात्मिक मिलन

संस्थाएं

चारित्र आत्माओं का हुआ आध्यात्मिक मिलन

हुबली। मुनि मोहजीत कुमार जी एवं साध्वी पावनप्रभा जी, साध्वी सिद्धप्रभा का आध्यात्मिक मिलन श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा भवन, हुबली में हुआ। साध्वी पावनप्रभा जी एवं साध्वी सिद्धप्रभा जी मुंबई से हुबली तक पिछले 50 दिन में लगभग 650 किलोमीटर का विहार करते हुए तेरापंथ भवन हुबली पधारे जहां मुनि मोहजीतकुमार जी एवं साध्वी वृंद का आध्यात्मिक मिलन हुआ। इस कार्यक्रम में विजयनगर बेंगलुरु सभा अध्यक्ष प्रकाश गांधी, महिला मंडल अध्यक्षा मंजू गादिया, उपाध्यक्ष सुमित्रा बरडिया एवं आसपास के क्षेत्रों से श्रावक-श्राविका समाज एवं हुबली का श्रावक समाज उपस्थित था।
मुनि मोहजीतकुमार जी ने कहा कि तेरापंथ धर्म संघ में चारित्र आत्माओं का आध्यात्मिक मिलन किसी महोत्सव से कम नहीं होता है। साध्वी पावनप्रभा जी, साध्वी सिद्धप्रभा जी ने विहार की जानकारी सदन में रखी एवं साध्वी पावनप्रभा जी ने कहा विजयनगर, बेंगलुरु सभा और हीरियूर सभा ने संयुक्त रुप से विहार सेवा का दायित्व सजगता से संभाला है। सभी साध्वी वृंद ने सामूहिक गीतिका का संगान किया। इस अवसर पर विजयनगर सभा अध्यक्ष प्रकाश गांधी ने सभी चारित्र आत्माओं के उत्तम स्वास्थ्य की सुख साता पूछते हुए आगामी विहार की मंगलकामना संप्रेषित की। कार्यक्रम का सफल संचालन हुबली सभा के मंत्री केसरचन्द गोलछा ने किया।