
गुरु दर्शन यात्रा
विजयनगर। तेरापंथ युवक परिषद् विजयनगर का 51 सदस्यीय गुरु दर्शन यात्रा संघ श्री चरणों में पहुंचा। इस अवसर पर अभातेयुप अध्यक्ष रमेश डागा ने तेयुप विजयनगर को लगातार सेवा, संस्कार और संगठन में उल्लेखनीय कार्य करने वाली परिषद बताया। अभातेयुप उपाध्यक्ष पवन मांडोत ने विजयनगर द्वारा संचालित एटीडीसी, प्रज्ञा केंद्र, हॉस्टल, मेडिकल स्टोर आदि गतिविधियों की जानकारी निवेदित की। अभातेयुप पूर्व अध्यक्ष विमल कटारिया, बैंगलोर संभाग प्रमुख एवं संघ यात्रा संयोजक अमित दक ने अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्ष राकेश पोकरणा ने अपने आप को भाग्यशाली बताते हुए सम्पूर्ण परिषद परिवार की ओर से कृतज्ञता के भाव अर्पित किए एवं बढ़ते कदम पुस्तिका गुरुदेव को निवेदित की। विजय स्वर संगम और प्रबंध मंडल ने गीत –‘तेरापंथ का परचम लहरा दो’ का संगान किया। आचार्य प्रवर ने शुभाशीष प्रदान करते हुए भावना अनुसार त्याग प्रत्याख्यान करवाए। साध्वीप्रमुखा जी ने सबको नवकार महामंत्र की महत्ता बताते हुए प्रतिदिन माला फेरने की प्रेरणा प्रदान की। दोपहर में संघ ने मुख्य मुनि के दर्शन सेवा का लाभ लिया।