भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस  पर िवभिन्न कार्यक्रम

संस्थाएं

भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस पर िवभिन्न कार्यक्रम

मुनि रश्मि कुमार जी के सान्निध्य में एवं तेरापंथी सभा के तत्वावधान में शिवकासी पेपर मर्चेंट्स एसोसिएशन हॉल में भगवान महावीर स्वामी का 2623 वाँ जन्म कल्याणक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। सद्भावना रैली में सकल जैन एवं जैनेत्तर समाज शामिल था। मुख्य कार्यक्रम मुनि रश्मिकुमार जी के नमस्कार महामंत्र से प्रारंभ हुआ। दीप्ति बैद और प्रियंका आंचलिया ने मंगलाचरण किया। सभा के वरिष्ठ श्रावक नौरत्नमल डागा ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि आज के इस बिखरते परिवेश में सामुदायिक चेतना के जागरण की बहुत अपेक्षा है।
तेरापंथ महिला मंडल मंत्री बेला कोठारी, सातूर से महेंद्र जैन, मदुरै तेयुप अध्यक्ष अमृत चोपड़ा, कविता आंचलिया, प्रतिभा आंचलिया आदि ने गीत एवं वक्तव्य से अपने भाव व्यक्त किए। कार्यक्रम का कुशल संचालन मुनि प्रियांशु कुमार जी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष रानी बरडिया ने किया।