तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल भीलवाड़ा द्वारा संगठन यात्रा के क्रम में भीलवाड़ा की शास्त्री नगर, नागौरी गार्डन एवं आसपास की कॉलोनी के साथ यात्रा का शुभ आगाज महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में हुआ। मंडल की बहिनों ने नवकार महामंत्र उच्चारण एवं प्रेरणा गीत से मंगलाचरण किया। महिला मंडल अध्यक्षा मैना कांठेड़ ने उपस्थित बहिनों को मंडल की आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़कर स्वयं के साथ संघ विकास की प्रेरणा दी। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल कार्यसमिति सदस्या उषा सिसोदिया ने बहिनों को घर परिवार के साथ समाज हित में कार्य करने हेतु प्रेरित किया। संगठन मंत्री सुमन दुगड़ ने अधिक से अधिक बहिनों को मंडल से जुड़ने का आह्वान किया। मंत्री अमिता बाबेल ने मंडल की परियोजनाओं की जानकारी दी। शास्त्री नगर कॉलोनी की सक्रिय प्रभारी बहिनों का सराहनीय सहयोग रहा।