तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल भीलवाड़ा द्वारा सदस्य संपर्क अभियान के क्रम में भीलवाड़ा की महावीर कॉलोनी, बापूनगर, कांचीपुरम, पार्श्वनाथ कॉलोनी, अनुकम्पा, अहिंसा बंग्लो एवं आसपास की कॉलोनी के साथ प्रज्ञा भारती में एक संगोष्ठी रखी गई। मंडल की बहिनों ने नवकार महामंत्र उच्चारण से कार्यशाला की शुरुआत की। महिला मंडल अध्यक्षा मैना कांठेड ने उपस्थित बहिनों को सेवा, समर्पण की मिसाल तेरापंथ महिला मंडल जैसे मज़बूत संगठन से जुड़कर स्वयं के साथ संघ विकास की प्रेरणा दी। संगठन मंत्री सुमन दुगड़ ने नई बहिनों को सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित किया। मंत्री अमिता बाबेल ने केंद्र द्वारा संचालित परियोजनाओं की जानकारी दी।