तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

तेरापंथ महिला मंडल अहमदाबाद द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत राजस्थान हॉस्पिटल में प्लास्टिक रीसाइकलिंग मशीन का उद्घाटन किया। राजस्थान हॉस्पिटल के कमेटी सदस्य एवं पूरे कर्मचारी के समक्ष अखिल भारतीय महिला मंडल के अध्यक्ष सरिता डागा ने मशीन लगाने का मुख्य कारण बताया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग किस प्रकार समाज के लिए हानिकारक होता जा रहा है। किस प्रकार अज्ञात पशुओं के लिए प्लास्टिक हानिकारक है। हम प्लास्टिक को रिसाइकल करके अन्य चीजों का उत्पादन कर सकते हैं। प्लास्टिक रीसाइकलिंग से क्या-क्या चीज बनती है उन्होंने बताया। राजस्थान हॉस्पिटल के सीईओ राजश्री खिमेसरा एवं मंत्री महेंद्र शाह ने सभी कमेटी सदस्य की उपस्थिति में मशीन का उद्घाटन हुआ।
राजश्री बेन और महेंद्र अन्याव ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता डागा ने अध्यक्ष हेमलता परमार एवं उनकी पूरी टीम का स्वागत किया गया। अखिल भारतीय महिला मंडल के सभी पदाधिकारी एवं उपस्थित थेरेपी एवं तेरापंथ महिला मंडल अहमदाबाद परामर्शक पदाधिकारियों की उपस्थिति में उद्घाटन किया गया। रिसाइकलिंग मशीन के प्रायोजक सावित्री देवी रायचंद जी लुनिया परिवार। महिला मंडल के कर्मठ अध्यक्ष हेमलता परमार ने राजस्थान हॉस्पिटल के कमकटी सदस्य का आभार ज्ञापन किया। उन्होंने अपने हॉस्पिटल में मशीन लगाने की जगह दी। संयोजिका संगठन मंत्री रेखा धुप्या, ममता बागरेचा कुशल संचालन प्रचार प्रसार मंत्री श्वेता लुनिया ने किया।