
भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस पर िवभिन्न कार्यक्रम
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति - 2024 द्वारा ‘सेवा’ के क्षेत्र में कार्य करने वाली 14 संस्थाओं को ‘प्रभु महावीर सेवा सम्मान 2024’ से सम्मानित किया गया। इसी संदर्भ में तेरापंथ युवक परिषद्, रायपुर को भी भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव उपलक्ष्य में सकल जैन समाज के मध्य छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों यह सम्मान प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ।