
भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस पर िवभिन्न कार्यक्रम
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम में मंगलाचरण महिला मंडल की बहिनों द्वारा गया। तेरापंथ महिला मंडल व ज्ञानशाला परिवार द्वारा अलग-अलग गीतिका का संगान किया गया। तेरापंथ सभा अध्यक्ष अशोक कुमार तातेड़, सिवांची मालाणी तेरापन्थ संस्थान अध्यक्ष डूंगरचन्द सालेचा ने अपने भाव व्यक्त किये। कार्यक्रम का सफल संचालन सभा मंत्री कान्तिलाल ढ़ेलडिया ने किया। कार्यक्रम से पूर्व प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें समाज की अनेकों संस्थाओं सहित उनके सदस्यों ने भाग लिया।