तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल जसोल द्वारा ‘कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम’ का आयोजन किया गया। सामूहिक नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रेरणा गीत से मंगलाचरण हुआ। अध्यक्षा कंचन ढ़ेलडिया ने मुख्य वक्ता डॉ. विक्रमसिंह राजपुरोहित, तेरापंथ सभा जसोल के मंत्री कांतिलाल ढेलडिया एवं पूरे मंडल का स्वागत किया। उपाध्यक्ष जयश्री सालेचा, पूर्व मंत्री ममता मेहता ने अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. विक्रमसिंह राजपुरोहित ने कैंसर के प्रकार, लक्षण एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी। सात्त्विक भोजन, व्यायाम, योग एवं प्रेक्षाध्यान से कैंसर से बचा जा सकता है। मंडल की तीन बहनों ने ‘मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं’ विषय के अंतर्गत कैंसर से अपनी जीत की कहानी सुनाई। तेरापंथ सभा मंत्री कांतिलाल ढेलडिया ने सबका आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अंजू वडेरा ने किया।