भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस पर िवभिन्न कार्यक्रम

संस्थाएं

भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस पर िवभिन्न कार्यक्रम

प्रेक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र अशोक नगर कांदिवली मुंबई द्वारा महावीर जयंती पर कायोत्सर्ग के विशेष सत्र के आयोजन करने के बाद पुनः जनता की मांग के बाद कायोत्सर्ग, शरीरप्रेक्षा की विशेष जानकारी के साथ दूसरे सेशन का आयोजन किया गया। त्रिपदी वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षिका विमलादेवी दुगड़ ने मंगल भावना करवायी एवं इसकी विस्तृत जानकारी सभी को दी। सभी ने मिलकर सामूहिक प्रेक्षागीत का संगान किया। उसके बाद वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड़ ने शरीर विज्ञान 'आएं जाने शरीर को' विषय पर अपना वक्तव्य दिया। एवं कायोत्सर्ग व शरीर प्रेक्षा का प्रयोग करवाया।